प्रत्येक नगर प्रत्येक मोहल्ले में और प्रत्येक गाँव में एक पुस्तकालय होने की आवश्यकता है। - (राजा) कीर्त्यानंद सिंह।
 

हिंदी की दुर्दशा | हिंदी की दुर्दशा | कुंडलियाँ

 (काव्य) 
 
रचनाकार:

 काका हाथरसी | Kaka Hathrasi

बटुकदत्त से कह रहे, लटुकदत्त आचार्य।
सुना? रूस में हो गई है हिंदी अनिवार्य।।
है हिंदी अनिवार्य, राष्ट्रभाषा के चाचा-
बनने वालों के मुँह पर क्या पड़ा तमाचा।।
कहँ ‘काका', जो ऐश कर रहे रजधानी में।
नहीं डूब सकते क्या चुल्लू भर पानी में।।

-काका हाथरसी

#

पुत्र छदम्मीलाल से, बोले श्री मनहूस।
हिंदी पढ़नी होये तो, जाओ बेटे रूस।।
जाओ बेटे रूस, भली आई आज़ादी।
इंग्लिश रानी हुई हिंद में, हिंदी बाँदी।।
कहँ ‘काका' कविराय, ध्येय को भेजो लानत।
अवसरवादी बनो, स्वार्थ की करो वक़ालत।।

-काका हाथरसी

 

Back
 
Post Comment
 
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश