Important Links
आलेख
प्रतिनिधि निबंधों व समालोचनाओं का संकलन आलेख, लेख और निबंध.Article Under This Catagory
मगहर की दिव्यता एवं अलौकिकता - डॉ० राधेश्याम द्विवेदी |
उत्तर प्रदेश के बस्ती एवं गोरखपुर का सरयूपारी क्षेत्र महात्माओं, सिद्ध सन्तों, मयार्दा पुरूषोत्तम भगवान राम तथा भगवान बुद्ध के जन्म व कर्म स्थलों, महर्षि श्रृंगी, वशिष्ठ, कपिल, कनक, क्रकुन्छन्द, कबीर तथा तुलसी जैसे महान सन्तों-गुरूओं के आश्रमों से युक्त है। गोरखपुर से लगभग 30 कि.मी. पश्चिम, बस्ती से 43 कि.मी. पूर्व पहले गोरखपुर, फिर बस्ती तथा अब सन्त कबीर नगर जिले में आमी नदी के तट पर मगहर नामक एक दिव्य एवं अलौकिक कस्बा अवस्थिति है। इसके नाम के बारे में अलग अलग तरह की भ्रान्तियां एवं किवदन्तियां प्रचलित है। मेरे विचार से भाषाशास्त्र के शब्द व्युत्पत्ति को देखते हुए ''मामा का घर'' को मगहर के रूप में जाना जा सकता है । यह किस मामा से संबंधित है। यह शोध एवं खोज का विषय हो सकता है। यह भी हो सकता है कि भगवान बुद्ध या अन्य किसी इतिहास पुरूष के ननिहाल या मामा का घर इस क्षेत्र में होने के कारण इसको पहले मामा का घर और बाद में मगहर कहा जाने लगा हो। |
more... |