उर्दू जबान ब्रजभाषा से निकली है। - मुहम्मद हुसैन 'आजाद'।
वो था सुभाष, वो था सुभाष (काव्य)    Print  
Author:रोहित कुमार 'हैप्पी' | न्यूज़ीलैंड
 

वो भी तो ख़ुश रह सकता था
महलों और चौबारों में।
उसको लेकिन क्या लेना था,
तख्तों-ताज-मीनारों से!
         वो था सुभाष, वो था सुभाष!

अपनी माँ बंधन में थी जब,
कैसे वो सुख से रह पाता!
रण-देवी के चरणों में फिर
क्यों ना जाकर शीश चढ़ाता?
      अपना सुभाष, अपना सुभाष!

डाल बदन पर मोटी खाकी,
क्यों न दुश्मन से भिड़ जाता!
'जय-हिन्द' का नारा देकर
क्यों न अजर-अमर हो जाता!
       नेता सुभाष, नेता सुभाष!

जीवन अपना दाव लगाकर
दुश्मन सारे खूब छिकाकर
कहाँ गया वो, कहाँ गया वो?
जीवन-संगी सब बिसराकर,
          तेरा सुभाष, मेरा सुभाष!

मैं तुमको आज़ादी दूंगा
लेकिन उसका मोल भी लूंगा।
खूं बदले आज़ादी दूंगा
बोलो सब तैयार हो क्या?
      गरजा सुभाष, बरसा सुभाष!

वो था सुभाष, अपना सुभाष!
नेता सुभाष, बाबू सुभाष!
तेरा सुभाष, मेरा सुभाष!
    अपना सुभाष, अपना सुभाष!

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

Back
 
 
Post Comment
 
  Captcha
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश