देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
हौसला (काव्य)    Print  
Author:देवेन्द्र कुमार मिश्रा
 

कागज की नाव बही
और डूब गई
बात डूबने की नहीं
उसके हौसले की है
और कौन मरा कितना जिया
सवाल ये नहीं
बात तो हौसले की है
बात तो जीने की है
कितना जिया ये बात बेमानी है
किस तरह जिया
कागज़ी नाव का हौसला देखिये
डूबना नहीं।


- देवेन्द्र कुमार मिश्रा
  पाटनी कालोनी, भरत नगर,
  चन्दनगाँव जि.छिन्दवाड़ा (म.प्र.) 480001
  मो.:9425405022

 

Back
 
 
Post Comment
 
  Captcha
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें