जब से हमने अपनी भाषा का समादर करना छोड़ा तभी से हमारा अपमान और अवनति होने लगी। - (राजा) राधिकारमण प्रसाद सिंह।
खेल महीनों का | बाल कविता (बाल-साहित्य )    Print  
Author:दिविक रमेश
 

अच्छी लगती हमें जनवरी
नया वर्ष लेकर है आती।
ज़रा बताओ हमें फरवरी
कैसे इतने फूल खिलाती।

ज़रा बताना हमको भी तो
मार्च गर्म क्यों होने लगता?
आते ही अप्रैल हमें क्यो
छुट्टियों का सा मौसम लगता?

मई-जून पर कैसे हैं जी
जा पहाड़ हो जाते ठंडे।
पर दिल्ली-कलकत्ता आकर
बरसाते गर्मी के डंडे।

जुलाई-अगस्त महीनों में
सब कुछ हरा भरा हो जाता।
और सितम्बर-अक्टूबर में
मौसम खूब सुहाना होता।

दिल्ली की मैं बात करूं तो
आ नवम्बर सर्दी लाता।
और दिसम्बर आकर उसको
बढ़ा बढ़ा कर खूब बढ़ाता।

-दिविक रमेश

[Children's Hindi Poems by Divik Ramesh]

Back
 
 
Post Comment
 
  Captcha
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश