मीठी वाणी (बाल-साहित्य )    Print  
Author:प्रभुद‌याल‌ श्रीवास्त‌व‌ | Prabhudyal Shrivastava
 

छत पर आकर बैठा कौवा,
कांव-कांव चिल्लाया|
मुन्नी को यह स्वर ना भाया,
पत्थर मार भगाया|
तभी वहां पर कोयल आई,
कुहू कुहू चिल्लाई|
उसकी प्यारी प्यारी बोली,
मुनिया के मन भाई|
मुन्नी बोली प्यारी कोयल,
रहो हमारे घर में|
शक्कर से भी ज्यादा मीठा,
स्वाद तुम्हारे स्वर में|
मीठी बोली वाणी वाले,
सबको सदा सुहाते|
कर्कश कड़े बोल वाले कब,
दुनिया को हैं भाते|

-प्रभुद‌याल‌ श्रीवास्त‌व‌
ई-मेल: pdayal_shrivastava@yahoo.com

 

Back
 
 
Post Comment
 
  Captcha
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें