प्रत्येक नगर प्रत्येक मोहल्ले में और प्रत्येक गाँव में एक पुस्तकालय होने की आवश्यकता है। - (राजा) कीर्त्यानंद सिंह।
बड़ी नाज़ुक है डोरी | ग़ज़ल  (काव्य)    Print  
Author:डा. राणा प्रताप सिंह गन्नौरी 'राणा'
 

बड़ी नाज़ुक है डोरी साँस की यह 
कहीं टूटी तो बाकी क्या रहेगा

रखो तुम बंद चाहे अपनी घड़ियां
समय तो रात दिन चलता रहेगा

न जाने क्यों हमें यह लग रहा है
हमारे बाद सन्नाटा रहेगा

वृथा है आज, कल की फिक्र 'राणा'
जो कुछ होना है वह होता रहेगा

-डॉ राणा प्रताप सिंह 'राणा' गन्नौरी 

 

Back
 
 
Post Comment
 
  Captcha
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश