भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
 
यूँ तो मिलना-जुलना  (काव्य)       
Author:प्रगीत कुँअर | ऑस्ट्रेलिया

यूँ तो मिलना-जुलना चलता रहता है
मिलकर उनका जाना खलता रहता है

उसकी आँखों की चौखट पर एक दिया
बरसों से दिन-रात ही जलता रहता है

कितने कपड़े रखता है अलमारी में
जाने कितने रंग बदलता रहता है

सूरज को देखा है पानी में गिरते
गिरकर फिर भी रोज निकलता रहता है

यादों में रह जाते हैं फिर भी ज़िंदा
जिन लमहों को वक़्त निगलता रहता है

औरों ने रक्खा था मेरे पास कभी
मेरे भीतर दर्द जो पलता रहता है

- प्रगीत कुँअर
  सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

Back
 
 
Post Comment
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश