परमात्मा से प्रार्थना है कि हिंदी का मार्ग निष्कंटक करें। - हरगोविंद सिंह।

 

Archive of दीवाली विशेषांक 2018 Issue

भारत-दर्शन से जुड़ें : फेसबुक - गूगल प्लस - ट्विटर

25 दिसम्बर को अटलजी को स्मरण करते हुए उनकी रचनाएँ यहाँ पढ़ें व यूट्यूब पर उनकी आवाज़ में उनकी कविता 'ऊंचाई' सुनें।

14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म-दिवस होता है। इसे भारत में 'बाल-दिवस' (Bal Diwas) के रूप में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। नेहरूजी को 'चाचा नेहरू' के रूप में जाने जाते हैं क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। 'बाल-दिवस' पर विशेष-सामग्री पढ़िए।

आइए, बाल-दिवस से संबंधित कुछ बाल-साहित्य का आनंद लें!

बाल कविताएं पढ़ने के लिए बाल-काव्य पृष्ठ देखें।

बाल कथाएं व बाल कहानियाँ पढ़ने के लिए बाल-कहानी पृष्ठ देखें।

 

दीवाली की पौराणिक कथाएंभाई दूज की कथा पढ़िए। नि:संदेह भारतीय व्रत एवं त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। हमारे सभी व्रत-त्योहार चाहे वह होली हो, रक्षा-बंधन हो, करवाचौथ का व्रत हो या दीवाली का पर्व हो, कहीं न कहीं वे पौराणिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और उनका वैज्ञानिक पक्ष भी नकारा नहीं जा सकता। हमारा भरसक प्रयास रहेगा कि हम भारत-दर्शन में अधिक से अधिक भारतीय पर्वों व उपवासों का समावेश कर सकें।

सागर पार बसे इस छोटे से देश न्यूज़ीलैंड में भी अपने तीज-त्योहार यथावत् रहें, ऐसी हमारी भावना है।

कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। दीवाली को दीपावली भी कहा जाता है। दीवाली एक त्योहार भर न होकर, त्योहारों की एक श्रृंखला है। इस पर्व के साथ पांच पर्वों जुड़े हुए हैं। सभी पर्वों के साथ दंत-कथाएं जुड़ी हुई हैं। दीवाली का त्योहार दीवाली से दो दिन पूर्व आरम्भ होकर दो दिन पश्चात समाप्त होता है।

दीवाली विशेषांक में पढ़िए- गोपालप्रसाद व्यास की हास्य कविता, 'दिवाली के दिन', दीवाली पर 'नज़ीर' अकबराबादी की नज़्म, 'फ़िराक़' गोरखपुरी की रचना 'दीवाली के दीप जले', दीपावली बाल-गीत, हरिवंशराय बच्चन की कविता, 'साथी घर-घर आज दिवाली', नीरज के दीवाली गीत व अन्य कविताएं, लघु-कथाएं, दीवाली की पौराणिक कथाएं व आलेख!

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश