2 अक्टूबर को याद करेगा देश अपने लाल बहादुर शास्त्री को
लाल बहादुर शास्त्री गांधीवादी थे। आपने अपना संपूर्ण जीवन सादगी और मानव सेवा को अर्पित कर दिया। आपके, 'सादा जीवन उच्च विचार' वाले सैद्धांतिक जीवन के आज भी उदाहरण दिए जाते हैं।
आपकी ईमानदार छवि आज भी भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है। शास्त्रीजी राजनीति और धर्म को एक-दूसरे से अलग रखने में ही भलाई समझते थे।
जहाँ आज के नेता और मंत्री बेईमानी का पर्यायवाची बन गए है उसी देश में कभी 'लाल बहादुर शास्त्री' जैसे नेता भी हुए थे।
शास्त्रीजी लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री और बाद में प्रधानमंत्री भी रहे लेकिन वे अपने जीवन के अंतिम दिनों तक सामान्य जीवन जीए। उन्होंने देश के मील का पत्थर बन कर यह प्रमाणित कर दिया कि जीवन धन-समृद्धि के लिए नहीं बल्कि अपने आदर्शों और सिद्धांतों के लिए होता है।
लाल बहादुर शास्त्री से संबंधित कुछ पठनीय सामग्री यहाँ दी जा रही है:
|