देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
दो अक्टूबर - रत्न चंद 'रत्नेश'
 
 

लाल बहादुर, महात्मा गांधी
लेकर आए ऐसी आंधी
कायाकल्प हुआ देश का
जन-जन में चेतना जगा दी।

जन्में थे दोनों दो अक्टूबर
ये पुण्य आत्मा हमारे रहबर
देश-देश, कोने-कोने में
सुख शांति की जोत जला दी।

कोई भी जाति कोई धर्म हो
राग-द्वेश नहीं, एक-सा मर्म हो
मिल-जुल कर रहना सिखलाया

अखंडता की सुगंध फैला दी।

शास्त्री जी का नारा महान
जय जवान, जय किसान
सत्य अहिंसा के बल पर
गांधीजी ने धाक जमा दी।

- रत्न चंद 'रत्नेश'

 
 
 
 
Post Comment
 
Name:
Email:
Content:
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें