यदि पक्षपात की दृष्टि से न देखा जाये तो उर्दू भी हिंदी का ही एक रूप है। - शिवनंदन सहाय।
 
एनबीटी स्थापना दिवस | 1 अगस्त
   
 

1 अगस्त 1957 को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (National Book Trust), भारत  की स्थापना हुई थी। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास को अधिकतर 'एनबीटी' के नाम से जाना जाता है।  न्यास के मुख्या उद्देश्यों में हिंदी,अँग्रेजी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में उच्च कोटि के साहित्य-प्रकाशन को प्रोत्साहित करना तथा ऐसे साहित्य को उचित दरों पर उपलब्ध करवाना सम्मिलित हैं। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास पुस्तक सूची का प्रकाशन, पुस्तक मेलों/प्रदर्शनियों तथा संगोष्ठियों का आयोजन भी करता है ताकि पुस्तक पढ़ने की रूचि को बढ़ावा मिले।

एनबीटी प्रतिवर्ष 1 अगस्त को अपना स्थापना दिवस मनाता है। इस अवसर पर साहित्यिक कार्यक्रम तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

पुस्तक प्रोन्नयन एवं लोगों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने हेतु सन् 1957 में स्थापित राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीनस्थ एक शीर्षस्थ संस्था है।

[ भारत-दर्शन]

 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश