मनुष्य सदा अपनी भातृभाषा में ही विचार करता है। - मुकुन्दस्वरूप वर्मा।

Find Us On:

English Hindi
अमृता शेरगिल जन्मदिवस | 30 जनवरी
   
 

पिछले वर्ष 30 जनवरी 2016 को गूगल ने भारतीय चित्रकार अमृता शेरगिल पर डूडल जारी किया है। यह डूडल जेनिफर होम द्वारा बनाया गया है जो अमृता के एक चित्र 'तीन युवतियां' (Three Girls) पर आधारित है।

अमृता शेरगिल एक सुप्रसिद्ध भारतीय मूल की महिला चित्रकार थीं जिन्हें 20वीं शताब्दी के भारत का एक महत्वपूर्ण महिला चित्रकार माना जाता है। आपका जन्म 30 जनवरी 1913, बुडापेस्ट, हंगरी में हुआ था।

Three Girls Doodle by Jennifer Hom  on Amrita Sher-Gil

आप भारत की सबसे महंगी महिला चित्रकार मानी जाती हैं। 20वीं सदी की इस प्रतिभावान चित्रकार को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने 1976 और 1979 में भारत के नौ सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की सूची में शामिल किया था। सिख पिता और हंगरी मूल की माँ की यह पुत्री मात्र 8 वर्ष की आयु में पियानो-वायलिन बजाने के साथ-साथ कैनवस पर कुची चलाने लगी थी।

आप ने हंगरी व भारत के अतिरिक्त कई देशों में प्रवास किया था। 5 दिसम्बर 1941 को लाहौर में, केवल 28 वर्ष की आयु में, आपका निधन हो गया।

 

 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश