भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
 
गणितज्ञ स्व० शकुन्तला देवी जयंती | 4 नवंबर
   
 

(4 नवम्बर 1929 - 21 अप्रैल 2013)

4 नवम्बर को भारत की महान गणितज्ञ स्व० शकुन्तला देवी की जयंती होती है। आपको "मानव कम्प्यूटर" के रूप में जाना जाता है। शकुंतला देवी का जन्म 4 नवम्बर 1929 को हुआ था।

दो वर्ष पूर्व 4 नवम्बर 2013 को गूगल ने उनके 84वें जन्म-दिवस पर उनके सम्मान में गूगल डूडल समर्पित किया था।

शकुंतला देवी मानव कंप्यूटर के नाम से विख्यात हैं। उनमे्ं बचपन से गणित के कठिन सवालों को बिना कागज कलम के हल कर लेने की विलक्षण प्रतिभा विद्यमान थी।

शकुंतला देवी का जन्म एक निर्धन परिवार में हुआ था। अपके पिता सर्कस के कलाकार थे। शकुंतला देवी जब केवल तीन वर्ष की थीं, तभी उनके पिता ने उनकी गणितीय प्रतिभा पहचान ली थी। उसके बाद उन्होंने सर्कस छोड़ कर रोड शो में उनकी संख्या याद करने की क्षमता का प्रदर्शन करना आरंभ कर दिया।
शकुंतला देवी ने कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली थी।

1977 में अमेरिका में शकुंतला देवी ने 188132517 का घनमूल निकालने में कंप्यूटर को पछाड़ दिया था।

अद्भुत गणितीय क्षमता के कारण शकुंतला देवी का नाम 'गिनीज बुक ऑव वर्ल्ड रिकार्ड' में दर्ज किया गया है। उन्होंने कई किताबें लिखीं हैं, जिनमें 'फन विद नंबर्स', 'बुक ऑव नम्बरज़', 'मैथाबिलिटी', 'मास्टर ऑव गेम्स', 'एस्ट्रॉलॉजी फॉर यू', 'पज्लस टू पज्ल यू' और 'मैथाब्लिट' सम्मिलित हैं।

83 वर्ष की आयु में हृदय और किडनी संबंधी बीमारी के कारण 21 अप्रैल 2013 को उनका निधन हो गया था।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश