Bharat-darshan Hindi literary magazine   Bharat-Darshan's logo

Bharat-Darshan- World's first Hindi literary magazine on the net

अन्य लघु-कथाएं

मेजबान - खलील जिब्रान

खुशामद - भारतेन्दु हरिश्चन्द्र


पिछले अँकों से

उलझन

दुख का कारण

समाधान

शब्द

दंभी

दूरदर्शी

मासूम सज़ा - अकबर बीरबल के किस्से

उदार दृष्टि

दूसरी दुनिया का आदमी - रोहित कुमार ‘हैप्पी’

न देने वाला मन

अन्य कहानियाँ

 

 

नया मकान - रोहित कुमार ‘हैप्पी’

कई साल किराये पर रहने के बाद आज उसने नया मकान खरीद ही लिया था।

'चलो आज ईश्वर की कृपा से घर भी बन गया।'  माँ ने प्रसन्नता जाहिर की।

सबके बड़े-बड़े कमरे थे। माँ का कमरा भी काफी बड़ा था।

'हाँ, इस कोने में मैं अपना मन्दिर बनाऊँगी' माँ ने कमरे के एक कोने की ओर इशारा करते हुए कहा।
बीवी भी अपनी विशाल और अति सुंदर रसोई देख कर खुश थी।

कुछ दिन बाद पति-पत्नी को लगा की रसोई पकाने से रसोई खराब हुई जाती है और पूजा करने के कारण माँ वाले कमरे की छत काली पड़ी जा रही है। समस्या का हल निकाला गया। क्यों ना रसोई गैरेज में ही पकाई जाए और माँ का मंदिर भी वहीं बना दिया जाए।

रसोई गैरेज में पकने लगी और मंदिर भी माँ की इच्छा के विरूद्ध गैरेज में स्थापित कर दिया गया।

अब रसोई साफ-सुथरी थी और माँ का कमरा भी मंदिर बाहर लगाने से और बड़ा लगने लगा था।

बड़े घर में आने पर माँ  को बेटे-बहू का दिल छोटा-छोटा दिखने लगा था।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'


कहानियाँ

 

[Home] [Hindi Poetry] [Short Stories][Editorial][Interview/Profile]


     

Bharat-Darshan
P.O.Box-16121 Sandringham Auckland-3 (New Zealand)
Ph: 0064-9-837 7052 Fax: 0064-9-837 3285 Mobile: 0064-21-171 3934
E-mail: info@bharatdarshan.co.nz

 

Valid XHTML 1.0 Transitional