Bharat-darshan Hindi literary magazine   Bharat-Darshan's logo

Bharat-Darshan- World's first Hindi literary magazine on the net

अन्य लघु-कथाएं

मेजबान - खलील जिब्रान

खुशामद - भारतेन्दु हरिश्चन्द्र


पिछले अँकों से

उलझन

दुख का कारण

समाधान

शब्द

दंभी

दूरदर्शी

मासूम सज़ा - अकबर बीरबल के किस्से

उदार दृष्टि

दूसरी दुनिया का आदमी - रोहित कुमार ‘हैप्पी’

न देने वाला मन

अन्य कहानियाँ

 

 

दूसरी दुनिया का आदमी - रोहित कुमार ‘हैप्पी’

वो शक्ल सूरत से कैसा था, बताने में असमर्थ हूँ। पर हाँ, उसके हाव-भावों से ये पूर्णतया स्पष्ट था कि वो काफी उदास और चिंतित था।

मैंने इंसानियत के नाते पूछ लिया क्या बात है? बहुत उदास दिखाई देते हो। कुछ मदद चाहिए क्या?

'हाँ, मैं उसके लिए काफी चिंतित हूँ। जाने उसपर क्या बीती होगी...जाने कैसी होगी...’ उसने एक लम्बी ठँडी आह भरते हुए कहा।

'वो..वो कौन?’

'वो जिससे मेरी शादी होने वाली थी। वो मुझसे बहुत प्यार करती थी और मैं भी उसे जी-जान से चाहता था।’ वो अपनी कहानी सुनाए चला जा रहा था और मैं भी उसकी प्रेम कहानी में दिलचस्पी ले रहा था।

'फिर क्या हुआ?' मैं उसकी कहानी आगे सुनने को उत्सुक था।

'फिर क्या..उसके घर वाले नहीं माने। लेकिन हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। एक दिन सुना कि उसके घर वालों ने जबरन उसकी शादी कहीं और तय कर दी।'

'फिर?'

'मैंने उसे मिलने की बहुत कोशिशें की पर.....'

'पर क्या.....' मैंने पूछा।

'पर मैं उसे मिल नहीं सका,' उसने गहरी साँस छोडते हुए कहा, 'और मैंने आत्म-हत्या कर ली।'

'...आत्म-हत्या....पर तुम तो....'

'अब मैं जीवित व्यक्ति नहीं हूँ।'

'क् क्या..मेरी उत्सुकता डर में बदल गई थी।

'डरो मत, मैं तुम्हें कोई नुक्सान नहीं पहुँचाऊंगा। बस तुम मेरी थोड़ी-सी सहायता कर दो।'

'हाँ कहो' मैंने राहत की साँस ली।

'मैं उससे बहुत प्यार करता हूँ, उसकी चाहत ही मुझे इस रूप में भी यहाँ खींच लाई है। मैं सिर्फ जानना चाहता हूँ कि वो ठीक तो है! कहीं मेरे मरने की खबर सुनकर उसने भी ....और मेरे माँ-बाप... क्या तुम मेरी मदद करोगे?'

''अरे आज इतनी देर तक सो रहा है! उठ चाय-नाश्ता तैयार है।'' रसोई घर से माँ के तीखे स्वर ने मेरी नींद खोल दी।

'ओह, आया माँ!’ मुझे उस दूसरी दुनिया के उस प्राणी से अपनी बातचीत अधूरी रह जाने का खेद था। काश! माँ ने 5-10 मिनट बाद आवाज लगाई होती तो कम से कम उसे इतना तो बता देता कि - 'हे भाई, बेवजह परेशान हो रहे हो। यहाँ सब कुशल ही होंगे. तुम्हारे माँ-बाप भी ठीक-ठाक होंगे। और तुम्हारी वो... वो भी तुम्हें भूल चुकी होगी। जानते नहीं, शादी के बाद स्त्री का एक तरह से पुर्नजन्म होता है। और वैसे भी हम धरती के लोग मरे हुओं को याद करना अपशकुन मानते हैं। और भूल से भी कहीं अपने घर या उसके घर ना जा पहुँचना। जिनके लिए तुम इतने उदास और चिंतित हो, वो 'भूत-भूत' चिल्लाएंगे तुम्हें देखकर और दूर भागेंगे तुमसे।’

‘अरे भईये, इस धरती के लोग यहीं के लोगों से प्यार निभा लें तो काफी है! तुम तो बहुत दूर जा चुके हो।' पर मुझे खेद है कि यह सब मैं उसे नहीं बता पाया।

कहानियाँ

 

[Home] [Hindi Poetry] [Short Stories][Editorial][Interview/Profile]


     

Bharat-Darshan
P.O.Box-16121 Sandringham Auckland-3 (New Zealand)
Ph: 0064-9-837 7052 Fax: 0064-9-837 3285 Mobile: 0064-21-171 3934
E-mail: info@bharatdarshan.co.nz

 

Valid XHTML 1.0 Transitional