भारत में विश्व की सबसे सस्ती कार
भारत, 10 जनवरी: दस जनवरी से सतरह जनवरी तक प्रगति मैदान में आठ दिवसीय ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने 'जनता जनार्दन की कार’ कही जाने वाली विश्व की सबसे सस्ती कार का प्रदर्शन किया।
टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने एक्सपो के दौरान इस कार का पर्दा उठा कर जन प्रदर्शन करते हुए लोकार्पण किया। इस कार के प्रदर्शन से भारत के अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय कार बाजार में नई क्रांति आने की संभावना की जा रही है।
624 सीसी की इस कार की डीलर कीमत एक लाख रुपए है। टाटा के अनुसार यह कार सुरक्षा के सभी मापदंडो पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरणविदों को भी इस कार को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस कार में चार से पांच लोग सवारी कर सकेंगे।

