यह संदेह निर्मूल है कि हिंदीवाले उर्दू का नाश चाहते हैं। - राजेन्द्र प्रसाद।

उग बबूल आया, चन्दन चला गया | ग़ज़ल (काव्य)

Print this

Author: संजय तन्हा

उग बबूल आया, चन्दन चला गया।
आते ही जवानी बचपन चला गया।।

सोचा था बहुत पानी बरसे इस दफ़ा
जेठ-सा जलाता सावन चला गया।।

सबको मिल गये घर यारो अलग अलग
पर हमारा प्यारा आँगन चला गया।।

भूख कितनों की मिटती देखो सोचकर
पत्तलों में कितना जूठन चला गया।।

घर, दरख्त़, आँगन निगले तरक्की ने
अब सड़क की ख़ातिर गुलशन चला गया।।

- संजय तन्हा
ग्राम-दयालपुर, बल्लबगढ़
फरीदाबाद (हरियाणा)
9990728261
sanjay.tanha321@gmail.com

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश