Bharat-darshan Hindi literary magazine   Bharat-Darshan's logo

Hindi Literature | Indian Literature

 

आज की लघु-कथा

कहानियाँ

 

स्कूल में लग जाये ताला | बाल कविता - जयप्रकाश मानस

अब से ऐसा ही हो जाये
भले किसी को पसंद न आये ...

स्कूल में लग जाये ताला
दें बस्तों को देश निकाला
होमवर्क जुर्म घोषित हो,
कोई परीक्षा ले न पाये ...

दिन भर केवल खेलें खेल
जो डाँटे उसको हो जेल
खट्टा-मीठा खारा-तीता,
जो चाहे जैसा वह खाये ...

हरदम चले हमारी सत्ता
हो दिल्ली चाहे कलकत्ता
हम मालिक अपनी मर्जी के,
हर गलती माँ-बाप को भाये ...

मौसी-मामी, नाना-नानी
रोज सुनायें नयी कहानी
हम पंछी हैं, हम तितली हैं,
गीत हमारा ही जग गाये ...

अब से ऐसा ही हो जाये
भले किसी को पंसद न आये ...

 


हिन्दी बाल कथाएँ, बाल कहानियां, बाल कविताएं, पौराणिक कथाएं, कहानियाँ, व हिंदी बाल साहित्यिक समाचार।

Hindi literature section dedicated to Children's Hindi literature including childrens poetry, mythology and childrens stories from selective Hindi writers.

 

[Home] [Hindi Poetry] [Short Stories][Editorial][Interview/Profile]


     

Bharat-Darshan
P.O.Box-16121 Sandringham Auckland-3 (New Zealand)
Ph: 0064-9-837 7052 Fax: 0064-9-837 3285 Mobile: 0064-21-171 3934
E-mail: info@bharatdarshan.co.nz

 

Valid XHTML 1.0 Transitional