भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
 

Author's Collection

[First] [Prev] 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 [Next] [Last]

Total Number Of Record :112

पहचान

अपनी गली
मोहल्ला अपना,
अपनी बाणी
खाना अपना,
थी अपनी भी इक पहचान।

महानगर में बसे हुए हैं
बड़े-बड़े हैं सभी मकान,
फ़ीकी हँसी लबों पर रखते
सुंदर डाले हैं परिधान,
भीड़भाड़ में ढूँढ रहे हैं
खोई हुई अपनी पहचान।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'


...
More...

डिजिटल इंडिया | हास्य-व्यंग

वर्मा जी ने फेसबुक पर स्टेटस लिखा -
'Enjoying in Dubai with family!'
साथ में...पूरे परिवार का फोटो अपलोड किया था!

एक सप्ताह बाद लौटे तो पाया -
चोरों ने पूरा घर साफ़ कर दिया !

वर्मा जी ने देखते ही ‘फेसबुक' पर लिखा -
...

More...

हिंदी वेब मीडिया | Web Hindi Journalism

क्या आप जानते हैं - वेब पर हिन्दी प्रकाशन और पत्रकारिता का आरंभ कब और कहाँ से हुआ? इंटरनेट पर हिंदी का पहला प्रकाशन कौनसा था? 

  • इंटरनेट की पहली हिंदी पत्रिका न्यूज़ीलैंड से प्रकाशित 'भारत-दर्शन' थी जिसका वेब संस्करण 1997 में उपलब्ध करवाया गया, इसके साथ ही पत्रिका को 'इंटरनेट पर विश्व का पहला हिन्दी प्रकाशन होने का गौरव प्राप्त हुआ। 
  • इसके बाद दूसरी 'बोलोजी' जिसमें कुछ पृष्ठ हिंदी के होते थे, 1999 में अमरीका से प्रकाशित हुई। राजेन्द्र कृष्ण इसका प्रकाशन करते थे। 
  • पूर्णिमा जी ने 2000 में ‘अभिव्यक्ति' का प्रकाशन शारजहा से आरम्भ किया।

...

More...

विंग कमांडर अभिनंदन

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (Wg Cdr V Abhinandan) भारतीय वायुसेना के पायलट हैं। आपका जन्म-दिवस 21 जून को होता है।

आपका पूरा नाम 'अभिनंदन वर्तमान' ( Abhinandan Varthaman) है। हिन्दी में आपका नाम, 'अभिनंदन वर्तमान' बोला जाता जबकि दक्षिण भारत में आपका नाम, 'अभिनंदन वर्थमान' बोला जाएगा। दक्षिण भारत में 'त' को 'थ' बोला जाता है जैसे 'हिंदुस्तान' को 'हिंदुस्थान' कहा जाता है।

...

More...

मुक़ाबला

दमदार ने
पूरे दम से
जान लड़ा दी
मंज़िल पाने को,

और...
दुमदार ने केवल दुम हिला दी
मंज़िल हथियाने को।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

...
More...

खेल का खेल

हार और जीत
भोगते हैं तीनों ही - अनाड़ी, जुगाड़ी और खिलाड़ी।
अनाड़ी को हारने पर
आती है शर्म।

जुगाड़ी
गुस्साता है,
लेकिन
खिलाड़ी हार से भी
कुछ नया
सीख जाता है;
इसलिए
हारकर भी जीत जाता है।

खेल हार-जीत में नहीं है
...

More...

एकता का बल

न्यूज़ीलैंड!
कठिन घड़ी में
दिखा दिया
तुमने,
‘एकता का बल'।
रह गया
हमलावर
दिल मसोस,
हाथ मल-
निःसंदेह विफल!

-रोहित कुमार ‘हैप्पी', न्यूज़ीलैंड

[ 15 मार्च 2019 को न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च नगर में हुए आतंकी हमले में 50 निर्दोष लोग मारे - उन्हीं को समर्पित यह रचना]

 


...
More...

सियासत की सराब, जनता की हवा खराब

मार्च, 2019 चल रहा है। इन दिनों भारत में चुनाव प्रचार की धूम मची हुई है। सभी राजनैतिक दल अपनी पूरी शक्ति व सामर्थ्य से चुनाव प्रकार में लगी हुई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार (28 मार्च 2019) को मेरठ से लोकसभा चुनाव प्रचार-प्रसार आरंभ किया। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के साथ सपा, बसपा और रालोद पर भी जमकर प्रहार किया। चुनावी दौर में इस प्रकार का वाक्-युद्ध कोई अपवाद नहीं है। अपने चुटकीले भाषणों के लिए प्रसिद्ध प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा--'सपा का 'स', रालोद का 'रा' और बसपा का 'ब' मतलब सराब, ये शराब आपको बर्बाद कर देगी।' प्रधानमंत्री का आशय 'शराब' से था लेकिन 'शराब' को 'सराब' कहे जाने का यह प्रयोग आज तक कभी सुनने में नहीं आया।

...

More...

चुनाव की कहानियाँ

भारत में चुनाव होने जा रहे है। क्या आप जानते हैं कि विश्व का सबसे पहला चुनाव कहाँ हुआ था? 1789 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुआ जिसमें मतदाताओं ने राज्यवार अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान किया था।  इस चुनाव में केवल श्वेत लोग जिनके पास संपत्ति थी, उन्हें वोट देने की अनुमति थी। इस निर्वाचन में जॉर्ज वाशिंगटन ने चुनाव जीता और 30 अप्रैल, 1789 को पद की शपथ ली थी।

...

More...

हज़ल | हास्य ग़ज़ल

जा तू भी हँसता-बसता रह, अपनी कारगुज़ारी में
बस मुझको भी खुश रहने दे अपनी चारदीवारी में

जा अपने सपनों को जी ले, तुझको अंबर छुना छू ले
मुझको तो आनंद यहीं है, इन फूलों की क्यारी में

जाकर छप्पन भोग लगा ले, पीत्ज़ा-नूडल-बर्गर खा ले
...

More...
[First] [Prev] 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 [Next] [Last]

Total Number Of Record :112

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश