जिस देश को अपनी भाषा और अपने साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता। - देशरत्न डॉ. राजेन्द्रप्रसाद।

रात दिन यूं चला (काव्य)

Print this

Author: सूर्यभानु गुप्त

रात दिन यूं चला सिलसिला झूठ का,
बन गया दोस्तो! एक क़िला झूठ का।

सच तो मुरझा गये राजदरबार में,
कोई चेहरा खिला तो खिला झूठ का।

आईना देखने की थी फुर्सत किसे,
खूबसूरत था इतना सिला झूठ का।

शह्रे जम्हूरियत मर्हबा मर्हबा,
रहगुजर-रहगुजर क़ाफ़िला झूठ का।

अब के सुकरात बेजह्र ही मर गये,
हर क़दम वो तमाशा मिला झूठ का।

हाथ रावण के पूरी अयोध्या है अब,
किससे कीजे यहाँ पे गिला झूठ का!

-सूर्यभानु गुप्त

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश